आम का अचार रेस्पी (Aam ka Achar or Mango Pickle Recipe In Hindi)

पानीवाला आम का अचार


गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कच्चे पके आम खूब मिल रहे हैं। आम का आचार (Aam ka Achar Recipe) बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह सभी को बहुत पसन्द आता है। इसे विभिन्न प्रकार से बनाया जाता है। लेकिन आज हम आम का पानी वाला अचार (Pani wala Aam ka Achar) बनाएंगे। जितने अच्छे और खट्टे आम का आप इस्तेमाल करेंगे उतना ही स्वादिष्ट आपका आम का आचार बनेगा।

इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। आम का आचार भारत में बहुत प्रसिद्ध है।
इसे आप घर पर आसानी से बना सकते है।आम का आचार जल्दी खराब नहीं होता है। एक बार बनाकर पूरे साल तक चलता है।अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये की आम खराब न हो।

आम का अचार रेस्पी बनाने की अवशयक सामग्री: (Ingredients For Aam ka Achar Recipe)

  • कच्चे आम – 2 किलो
  • सरसों का तेल – 400 ग्राम
  • नमक – 200 ग्राम
  • हल्दी पाउडर – 100 ग्राम
  • सोंफ – 50 ग्राम
  • मैंथी- 25 ग्राम
  • जीरा – 50 ग्राम
  • पीली सरसों – 50 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर – 3-4 चम्मच

बनाने की विधि -(How To Make Aam Ka Achar Recipe)

आम का आचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को दो से तीन घंटो के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिये। अब कुछ समय बाद आम को छिलके सहित छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर रख लीजिये।

कटे हुए आम के टुकड़ो को साफ पानी से धोकर कर 5 से 6 घंटे के लिये धुप में सूखा लीजिये। इसका पानी अच्छे सुख जाना चाहिये।

अब मेथी, सौफ और जीरा को कढ़ाई में हल्का गर्म करना है। सिम आँच पर मसाले गर्म होने पर उसमे से खुशबू आने लगेगी।अब गैस बंद कर दीजिये।

गर्म किये हुए मसाले और सरसो को मिक्सी में बारीक़ पीस लीजिये। आम के कटे हुए टुकड़ो को किसी पल्स्टिक के बर्तन में रख लीजिये।और अब इसमें हमें सारे मसाले मिक्स करने है।

How to make Aam ka Achar Recipe

सौफ, मेथी, और जीरा पीली सरसो जो हमने पिसा था। उसे डालना है।और हल्दी, नमक,लाल मिर्च पाउडरऔर तेल डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये। मसालों को आम के टुकड़ो के साथ अच्छे से मिक्स कीजिये।

अब इसे दो दिन के लिए ढक कर रख दीजिये। बीच-बीच में अचार को बड़े चम्मच से चलाते रहे।

Aam ka Achar

आचार को ढक कर रखने से आचार पानी छोड़ देता है। इसलिये इसे पानीवाला आम का अचार (Water mango pickle) बोला जाता है।

दो दिन बाद इसे धुप में रखिये।फिर तीन दिन बाद इसे एक जार में भरे और धुप में 6 -7 दिनों तक रोजाना रखे।

आम का पानी वाला अचार रेस्पी ( Aam ka Achar or Mango Pickle Recipe recipe in Hindi ) बनकर तैयार है। इसे आप किसी भी खाने के साथ सर्व कर सकते है।

सुझाव :-

आम का अचार 7-8 दिनों में खाने लिए तैयार हो जाता है।

खाने के लिये अचार को जब भी निकाले सूखे चम्मच का यूज करे| सीलन वाली जगह पर अचार को बिल्क़ुल न रखें।

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे | धन्यवाद!


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ