आम का पन्ना – (Aam ka Pana in Hindi)

 आम का पन्ना – (Aam ka Pana in Hindi)

Aam ka Pana


गर्मियों में आम का पन्ना (Aam ka Pana) की खूब डिमांड रहती है। कच्चे आम का पन्ना (Kachche aam  ka Pana ) या  कैरी का पना (keri ka pana)लू से बचाता है और हाजमे को अच्‍छा रखता है। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय पेय हैं | टेस्ट से भरपूर आम पना विटामिन-सी का अच्छा सोर्स है। यह स्किन और पाचन, दोनों के लिए अच्छा है। स्वाद और गुणों से भरपूर है | इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना (Aam ka panna banane ki recipe) बनाये।

सामग्री आम का पन्ना  (Ingredients For Aam ka Pana)

  • कच्चे आम – 3– मीडियम आकार के 500 ग्राम
  • काला नमक – (1 टी स्पून ) स्वादानुसार
  • चीनी – 220 ग्राम ( स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते है )

आम का पन्ना बनाने की विधि: How To Make Mango Panna

आम को धोकर छील लें। फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।(या इसे साबूत उबाल के भी बना सकते है) । इसमें आम के टुकड़े, और आधा कप पानी डालकर ढककर गैस पर पकने रखें दें। उबाल आने के बाद 4-5 मिनट मीडियम आंच पर पकने दें। मैंने यँहा साबूत उबले हुए आम का यूज़ किया है।

आम का पन्ना बनाने की विधि


इसके बाद मिक्सर जार में आम का पल्प, काला नमक, चीनी और एक गिलास पानी डालकर पेस्ट बना लें।दो गिलास ठंडा पानी और मिला लिजिए या अंदाजानुसार पानी की कम ज्यादा कर सकते है।

How To Make Aam Panna

लीजिए आम का पन्ना (Aam ka Pana) या कैरी का पना बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका आम पना तैयार है। इसे सर्विंग गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़ों के साथ सर्व करें।पोदीना की पत्तियों से भी सजा सकते हैं।

keri ka pana

आम पना को फ्रिज में रख कर 4 से 5 दिन तक यूज कर सकते है।

सुझाव

पोदीना पसंद करते है तो आप पोदीना के पत्ते को पेस्ट बनाते समय डाल सकते है।

मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये शर्बत बहुत पसंद आयेगी। अगर आपको इस शर्बत से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ