सूखे नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe in Hindi)
सूखे नारियल की बर्फी (Sukhe Nariyal
Ki
Barfi
Recipe
) कई प्रकार से बनाई जाती है| ये बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है| किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को घर पर (Home
Made
) आसानी से बना सकते है। सूखा नारियल बुरादा मार्किट में आसानी से मिल जाता है।
सूखे नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) बनाने की आवश्यक सामग्री।
सामग्री – INGREDIENTS
- नारियल बुरादा – 250 ग्राम
- चीनी – 150 ग्राम
- मलाई – आधा कप
- दूध -दो कप दूध (फुलक्रीम)
- इलाइची पाउडर – आधा छोटी चमच्च
- घी – आधा छोटी चमच्च
बनाने की विधि – How to make Nariyal Ki Barfi
एक मोटे तले की कढ़ाई या पेन ले लीजिये। उसे सिम आँच पर गरम कीजिये।और हल्का गरम होने पर उसमें नारियल बुरादा डाल कर हल्का सा भूनना है।
बर्फी का कलर चेंज नहीं होना चाहिये। 1 से 2 मिनट के लिये ही पकाना है। फिर उसमें चीनी और दूध डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये। अब इसमें मलाई और इलायची पाउडर डालकर चलाते रहे जब तक यह गाढ़ा न हो जाये। और अब गैस बंद कीजिये| एक थाली (Thali
) में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये। मिश्रण को थाली में डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये। ठंडा होने पर चाकू की सहायता से बर्फी को मनचाहे आकार में काट लीजिये।
बर्फी का कलर चेंज नहीं होना चाहिये। 1 से 2 मिनट के लिये ही पकाना है। फिर उसमें चीनी और दूध डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये। अब इसमें मलाई और इलायची पाउडर डालकर चलाते रहे जब तक यह गाढ़ा न हो जाये। और अब गैस बंद कीजिये| एक थाली (Thali
बर्फी के कटे हुऐ पीस को नारियल बुरादा में कोटिंग करें बर्फी देखने में मार्किट जैसी दिखेगी।
लीजिए तैयार है।आपकी स्वादिस्ट सूखे नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe in hindi) इसे फ्रिज में रख कर 4 से 5 दिन तक खा सकते है।
सुझाव :-
अगर दो कलर में बनाना है तो गैस बंद करने के बाद इसे दो हिसे में डिवाइड कर लीजिये। आधे हिस्से मेंअपनी पसन्द का फूड कलर डाल दीजिये। और आधा वाइट रहने दीजिये।
मुझे विश्वास है की आपलोगों को ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की उसे जल्द से जल्द आपको बता दे | धन्यवाद!



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.