मैंगो सूजी केक : (The Best Way To Mango Rava Cake Recipe)

 मैंगो सूजी केक : (The Best Way To Mango Rava Cake Recipe)

Mango Suji Cake

कोरोना के समय आप घर पर हेल्दी केक बनाना चाहते है तो मैंगो सूजी केक (Mango Suji Cake) बना कर ट्राई कीजिये। यह केक आपलोगों को बहुत पसंद आयेगा, इस मैंगो रवा केक (Mango Rava Cake Recipe) को सूजी Sooji (रवा rava /सूजी suji) और आम के गूदे से बनाया जाता है। आपलोग इसे बिना मैदा और ओवन के प्रेशर कुकर, कढ़ाई, भगोने में बहुत असानी से सूजी मैंगो केक (Suji Mango Cake) बना सकते है।

सामग्री:-Ingredients For Mango Rava Cake Recipe

  • सूजी/रवा – 1 कप
  • मैंगो पल्प – 1 कप
  • तेल या मक्खन 1/4 कप
  • चीनी – 3/4 कप
  • बेकिंग पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
  • दूध – 1/2 कप
  • कटे हुए मेवे – गार्निश के लिए पसंदअनुसार
  • टूटी फ्रूटी – 2 -3 टेबल स्पून
  • मैदा – 1/2 टी स्पून


Ingredients For Mango Rava Cake Recipe

विधि:- How To Make Mango Rava Cake Recipe

मैंगो पल्प, सूजी, थोड़ा-सा दूध और चीनी को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लीजिये, पेस्ट को बाउल में निकालकर 30 से 45 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिये।

टूटी फ्रूटी में 1/2 टी स्पून मैदा मिक्स कर के रख लीजिये।

45 मिनट बाद मिश्रण अच्छे से फूल जायेगा।

अब एक बड़े बर्तन (कढ़ाई या भगोना) में एक कप नमक रख दीजिये। उसमें एक जाली स्टैंड रख दीजिये। और मध्यम आंच पर ढककर पाँच से छः मिनट प्री-हिट होने दीजिये।

अब बेटर में बेकिंग पाउडर और 2 से 3 चम्मच दूध डालकर मिक्स कर लीजिए। मिश्रण में कोई भी गांठ न रहे और

मैंगो रवा केक बनाने की विधि

मिश्रण को एकदम स्मूद बेटर बना कर तैयार करना है।

तैयार बेटर में मैदा मिक्स की हुई टूटी फ्रूटी मिक्स कर लीजिये, केक का बैटर बनकर तैयार है।

केक के मोल्ड में तेल या बटर लगा दीजिये। मैंने यहाँ बटर पेपर का यूज़ किया है। उसमें केक का बैटर डालकर अच्छे से टेप (ऊपर-नीचे) कर लीजिये।

Mango Semolina Cake

उसके ऊपर टूटी फ्रूटी और कटे हुए मेवे से गार्निश कीजिये।

कढ़ाई के प्रीहीट होने के बाद केक कन्टेनर को जाली स्टेन्ड पर रख दीजिये, और ढक कर 40 से 45 मिनट धीमी आंच पर केक पकाइये। केक को बेक कर लीजिये।

How To Make Mango Rava Cake Recipe

20 से 25 मिनट केक बेक होने के बाद केक को चके कर लीजिये।

एक टूथ पीक या चाकू से चेक कर लीजिये।अगर चाकू क्लीन निकलती है तब केक पूरी तरह से बेक हो गया है।

carrie semolina cake

केक बेक हो जाए तो गैस बंद कर दीजिये। मैंगो सूजी केक (Mango semolina cake) बन कर तैयार है।

rava mango cake recipe

केक को ठंडा होने के बाद प्लेट में निकाल लीजिये। और सर्व कजिये।

Suji Mango Cake

सुझाव:

सूजी आप कोई भी ले सकते केक को बिना ड्रायफ्रूट के भी बना सकते है।

चीनी की मात्रा आम के मिठास के अनुसार कम ज्यादा कर सकते है।

आपलोगों को ये रेसिपी कैसी लगी|अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है। तो आप मुझसे पूछ सकते है। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे। धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ