फ्राई आलू चोखा रेसिपी: ( Fry Aloo Chokha Recipe In Hindi )

 

फ्राई आलू चोखा रेसिपी: ( Fry Aloo Chokha Recipe In Hindi )

Fry Aloo Chokha Recipe

चोखा रेसिपी ( Aloo Chokha Recipe ) खास तौर से उत्तर भारतीयों को पसंद है| फ्राई आलू चोखा रेसिपी ( Fry Aloo Chokha Recipe ) दाल चावल, खिचड़ी के साथ बहुत पसंद किया जाता है | आलू के चोखे को कई तरीके से बनाया जाता है लेकिन आज हम बनायेंगे फ्राई आलू चोखा रेसिपी | चोखा बनाने के लिए उबले आलू ,प्याज टमाटर, हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है |

सामग्री:- Ingredients Aloo Chokha Recipe

  • उबले आलू Boiled Potatoes – 3 , 4 (मैश किये हुए)
  • प्याज onion – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर Tomato – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन Garlic – 6 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च Green chillies – 3 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया Coriander leaves – (बारीक कटी हुई)
  • सरसों का तेल Mustard oil – 1 चम्मच
  • नमक Salt – स्वादानुसार

विधि:- (How To Make Fry Aloo Chokha Recipe)

एक पैन या कढ़ाई में तेल गरम कीजिये। गर्म तेल में हरी मिर्च, लहसुन, और प्याज डालकर 2 से 3 मिनट तक फ्राई कीजिये, अब इसमें टमाटर और नमक डाल कर मिक्स कीजिये।

जब टमाटर अच्छे से पक जाये तब उसमे मैश किये हुए आलू, और हरा धनिया डालकर 2 मिनट तक भून लीजिये, अब गैस बंद कीजिये।

How To Make Fry Aloo Chokha Recipe

फ्राई आलू चोखा रेसिपी ( Fry Aloo Chokha Recipe In Hindi ) बनकर तैयार है | इसे आप दाल-चावल, खिचड़ी और चपाती के साथ सर्व कर सकते है | .

सुझाव

इसमें आप चाहें तो हरा लहसुन भी काट के डाल सकते है |

ये रेसिपी पसंद आपलोगों को आयी होगी और अगर आपको इस रेसिपी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो

आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आप आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स जरूर लिखें।

बैंगन का चोखा भरता रेसिपी इन हिंदी (Baingan Ka Chokha Bharta Recipe in Hindi)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ