पानी पूरी का आलू मसाला रेस्पी : Pani Puri Aloo Masala Recipe
बिना चटपटे आलू मसाले के पानी पूरी Pani Puri खाने में मजा नहीं आता है। यह बहुत चटपटे बनकर तैयार होते है। इसे घर आसानी से बना सकते है। तो चलिये सीखते है पानी पूरी का आलू मसाला Pani Puri Aloo Masala Recipe
सामग्री:- Ingredients For Pani Puri Aloo Masala Recipe
- उबले आलू (Boiled Potatoes) – 2 -3
- लाल मिर्च पाउडर (Red chili powder) – 1/2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च (Green chili) – 2 बारीक कटा हुआ
- प्याज (Onion)- 1 बारीक कटा हुआ
- अमचूर पाउडर (Mango powder) – 1/2 छोटा चम्मच
- हरा धनिया (Coriander)- बारीक कटा हुआ
- नमक (Salt) – 1/2 छोटा चम्मच या स्वादअनुसार
बनाने की विधि:- How To Make Pani Puri Aloo Masala Recipe
सबसे पहले एक बाउल में आलुओ को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट या मैश कर लीजिये।
उसमें लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, प्याज, अमचूर पाउडर, हरा धनिया और नमक, डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजये।
आपके पानी पूरी का आलू मसाला (Pani Puri Aloo Masala Recipe) तैयार है।
पुरियो को बिच में से हल्का तोड़िये और आलू की फिलिग को भर के पानी पूड़ी के पानी के साथ सर्व कीजिये। और पानी पूरी का स्वाद लीजिए।
सुझाव :-
इसमें आप काले चने भी डाल सकते है।
अगर पानी पूरी का आलू मसाला रेस्पी आपलोगों को पसंद आये और अगर आपको इस रेस्पी से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप मुझसे पूछ सकते है | हमारी कोशिश रहेगी हम उसे जल्द से जल्द आपको बता दे |धन्यवाद
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.